सपा नेता का हुआ भव्य स्वागत
पीलीभीत : अल्पसंख्यक सभा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का पूरनपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया। सकरिया में भी स्वागत किया गया।
मझोला निवासी गुरमेल सिंह सपा अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पूरनपुर पहुंचे। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं ने उनका फूलमालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया। मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाई। इस अवसर पर सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ने अंजाना, राकेश मिश्रा, लक्ष्मीकांत भारद्वाज, सुखविन्दर सिंह, सबीउल्ला खां, मुख्तियार सिंह, मुरारीलाल शर्मा, शलभ सक्सेना, संजीव बाजपेई, रामऔतार भारती, खलीक खां, सियाराम, रघुराई वर्मा, सरताज सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
सकरिया: पूरनपुर जा रहे सपा नेता का यहां भव्य स्वागत किया गया इसमें प्रगट सिंह, दिलबाग सिंह, देवेन्द्र सिंह, गुरदेव सिंह, मुन्नालाल, सुरेन्द्र सिंह, हरवंश सिंह, विक्रमजीत सिंह, अवतार सिंह, मेजर सिंह सहित तमाम लोग थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर