युवती से सामूहिक दुष्कर्म में 8 पर रिपोर्ट
By Edited By: Published: Mon, 18 Aug 2014 12:23 PM (IST)Updated: Mon, 18 Aug 2014 12:23 PM (IST)
पीलीभीत : घुंघचाई में युवती को अगवा करने के बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर कोर्ट के आदेश पर आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखाया गया।
चौकी क्षेत्र के ग्राम ज्ञानपुर महोलिया निवासी एक ग्रामीण ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी पुत्री को 19 अप्रैल को अगवा करने के बाद उसके साथ सामूहिक दुराचार किया गया था। इसमें प्रेमपाल, नरेश, बादशाह, दाताराम, बनवारी, धीर सिंह, ज्ञानेश्वर व एक अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज न करके टरका दिया। अब कोर्ट के आदेश पर उक्त आठों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें