छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई को कुल्हाड़ी मारी
सुनगढ़ी पुलिस ने छेड़ाछाड़ एवं हमले की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
पीलीभीत (जागरण संवाददाता)। बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने एक युवक को कुल्हाड़ी मारकर घायल कर दिया। युवक को गंभीर हालात में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सनसनीखेज मामले की भनक लगते ही इंस्पेक्टर मौके पर जा पहुंचे। सुनगढ़ी पुलिस ने छेड़ाछाड़ एवं हमले की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
सुनगढ़ी क्षेत्र का एक युवक देर शाम अपनी बहन के साथ लौट रहा था। रास्ते में मुन्ना एवं जुनैद नाम के दो दबंगों ने भाई-बहन का रास्ता रोक लिया। भाई ने विरोध जताते हुए रास्ता रोकने का कारण पूछा तो दोनों युवकों ने उसकी बहन से छेड़छाड़ शुरू कर दी। बहन से छेड़छाड़ होता देख भाई ने आपा खोया तो मारपीट शुरू हो गई। जिसके बाद एक दबंग ने बहन को बचाने में जुटे भाई को कुल्हाड़ी मार दी।
यह भी पढ़ें: सीतापुर में छह वर्ष की बच्ची को बना रहे थे दुल्हन, पुलिस ने रोका
सिर में गंभीर चोट लगने से गंभीर घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही सुनगढ़ी इंस्पेक्टर हरगोविंद सिंह फोर्स के साथ मौके पर जा पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से घटना के बारे में जानकारी ली। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया।
यह भी पढ़ें: स्वच्छता के मामले में फिसड्डी गोंडा में सीएम योगी को मिली गंदगी