जल संरक्षण की अलख जगाने को ली शपथ
पीलीभीत : बीसलपुर में सनातन संस्कृति विकास समिति कार्यकर्ताओं ने जल का दोहन रोकने के लिए जल संरक्षण
पीलीभीत : बीसलपुर में सनातन संस्कृति विकास समिति कार्यकर्ताओं ने जल का दोहन रोकने के लिए जल संरक्षण अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली। सदस्यों को गर्मी में प्यास से व्याकुल पक्षियों को जल पिलाकर जीवन बचाने तथा लोगों को जल बर्बाद न करने को जागरूक करने की शपथ दिलाई।
शनिवार को कार्यकर्ता मुहल्ला दुर्गा प्रसाद स्थित संस्था कार्यालय पर एकत्र हुए। जहां से उन्होंने जल संरक्षण अभियान के तहत जल बचाओ-जीवन बचाओ जागरूकता रैली निकाली। रैली विभिन्न मार्गों से होती हुई मुहल्ला दुर्गा प्रसाद स्थित मेनका गांधी कन्या इंटर कॉलेज परिसर में पहुंची,जहां संस्था के अध्यक्ष डॉ. सवितुर प्रकाश गंगवार ने संस्था के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्याप्त बारिश न होने के कारण पिछले कई वर्षों से जल स्तर घटता जा रहा है। आने वाले दिनों में जल संकट गहराने के आसार साफ दिखाई दे रहे हैं इसके बावजूद लोग बड़े पैमाने पर जल का दोहन कर रहे हैं। पानी की एक एक बूंद अमृत के समान है। इसे बर्बाद न करें, उन्होंने संस्था के सदस्यों को गर्मी में प्यास से व्याकुल पक्षियों के लिए जल पिलाकर उनकी जीवन बचाने का सुझाव दिया। उन्होंने संस्था के सदस्यों को अभियान सफल बनाने की शपथ भी दिलाई। इस मौके पर मिथलेश गंगवार, संध्या शर्मा, सरोज गंगवार, मनोज श्रीवास्तव, राजीव दीक्षित, मुलायम ¨सह, मोहन स्वरूप, राजकुमार, पुत्तूलाल कार्यकर्ता शामिल थे।