डॉ.राजेंद्र द्विवेदी अध्यक्ष, लक्ष्मीकांत शर्मा मंत्री बने
पीलीभीत : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें
पीलीभीत : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें डॉ.राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी को अध्यक्ष व लक्ष्मीकांत शर्मा को निर्विरोध मंत्री बनाया गया। नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने शिक्षक हित में काम करने का संकल्प लिया।
गुरु हरगो¨वद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट की जिला कार्यकारिणी का निर्विरोध चुनाव कराया गया। पर्यवेक्षक व मंडलीय अध्यक्ष नरेश चंद्र सक्सेना की देखरेख में कार्यकारिणी गठित की गई, जिसमें डॉ.राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी अध्यक्ष, टीएच खान, संजीव कुमार वर्मा, नीरज मिश्र, दयाराम भारती, ओम प्रकाश पटेल को उपाध्यक्ष, लक्ष्मीकांत शर्मा को मंत्री बनाया गया। सत्यपाल यादव, बालकृष्ण मिश्र, असलम यार खां, राकेश बाबू, अनीता मिश्रा को उप मंत्री, शरद चंद्र सक्सेना को कोषाध्यक्ष, सेवाराम को आय व्यय निरीक्षक बनाया गया। राम प्रताप गंगवार, राजपाल गौतम, राजेश गंगवार, धीरेंद्र, अनुज मिश्र, रचना गंगवार को प्रांतीय प्रतिनिधि बनाया गया। पीलीभीत तहसील इकाई के अध्यक्ष तसलीम हसन खां, मंत्री नारायण हरि, पूरनपुर तहसील इकाई के अध्यक्ष दुर्वेश मिश्र, मंत्री ओम प्रकाश वर्मा, बीसलपुर तहसील इकाई के अध्यक्ष संजीव गंगवार, प्रदीप तिवारी को मंत्री बनाया गया। कार्यकारिणी में जगन्नाथ मिश्रा, देवेंद्र ¨सह यादव, रश्मि यादव, सतीश चंद्र गंगवार, रिजवान अली, विनोद कुमार द्विवेदी, दिलीप कुमार, दिनेश कुमार, गुरेंद्र ¨सह, मीनाकुमारी, नरेंद्र ¨सह, महेंद्रपाल ¨सह, राम प्रताप सरोज, राजेंद्र सक्सेना को शामिल किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रांतीय उपाध्यक्ष आफताब अहमद खां, मंडल मंत्री राजेंद्र गंगवार बरेली के जिला मंत्री रमेश चंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।