सपा छोड़ भाजपा कार्यालय पहुंचे पूर्व जिलाध्यक्ष
पीलीभीत : समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वर्तमान में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामकुमार कश्य
पीलीभीत : समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वर्तमान में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामकुमार कश्यप ने पद के साथ ही पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। वह अचानक भाजपा के चुनाव कार्यालय पहुंच गए। वहां चल रहे उद्घाटन समारोह में ही उन्होंने भाजपा में शामिल होने की घोषणा कर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के जिला नेतृत्व एवं मंत्री व विधायकों के भेदभाव पूर्ण रवैये एवं उपेक्षा से क्षुब्ध होकर यह कदम उठाया है। कश्यप सपा की स्थापना के काफी पहले से मुलायम ¨सह यादव से जुड़े रहे हैं। जिले में पिछला विधानसभा पार्टी ने उन्हीं के नेतृत्व में लड़ा था। उन्होंने मंच से दावा किया कि अब कश्यप समाज भाजपा के साथ होगा। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता वीर ¨सह, पालिकाध्यक्ष प्रभात जायसवाल समेत अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।