बराही के रेंजर किए गए बहाल
पूरनपुर (पीलीभीत) : प्रदेश के प्रमुख वन संरक्षक डा. रुपक डे ने पीलीभीत टाइगर रिजर्व की बराही रेंज के
पूरनपुर (पीलीभीत) : प्रदेश के प्रमुख वन संरक्षक डा. रुपक डे ने पीलीभीत टाइगर रिजर्व की बराही रेंज के रेंजर को बहाल कर दिया है।
23 अप्रैल को पीलीभीत टाइगर रिजर्व की बराही रेंज की हरदोई ब्रांच नहर से पांच साल का मृत बाघ बरामद किया गया था। यह मामला शासन स्तर तक उछला था। इस मामले में टाइगर रिजर्व के दो और सामाजिक वानिकी के दो वन कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया था। इसके बाद दो मई को बराही रेंजर मोहम्मद शाहनियाज को निलंबित कर दिया गया था। पिछले दिनों वन संरक्षक ने बराही रेंज में अनिल शाह को रेंजर पद पर तैनात किया था। अब प्रमुख वन संरक्षक ने बराही रेंजर शाहनियाज का निलंबन समाप्त कर दिया है। डीएफओ कैलाश प्रकाश का कहना है कि बराही रेंजर का निलंबन समाप्त हो गया है। अभी रेंज में तैनाती नहीं की गई है।