बच्चों को आग बुझाने के बताए तरीके
पीलीभीत : अग्नि सेवा सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत लिटिल एंजिल्स स्कूल में अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों
पीलीभीत : अग्नि सेवा सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत लिटिल एंजिल्स स्कूल में अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने बच्चों को आग बुझने के तरीकों की विस्तार से जानकारी प्रदान की। आग लगने पर फायर एक्सस्टिंग्यूजर चलाने के टिप्स दिए गए। बच्चों को डिमॉस्ट्रेशन करके दिखाया गया।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी ब्रह्मानंद दुबे के नेतृत्व में शनिवार को लिटिल एंजिल्स स्कूल में अग्नि सेवा सुरक्षा सप्ताह पर कार्यक्रम पेश किया गया। अग्निशमन अधिकारी आरके ¨सह, ली¨डग फायरमैन ओम शंकर पाल, फायरमैन ओम प्रकाश शर्मा, ली¨डग फायरमैन रामसेवक आदि ने अग्नि सेवा सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। अग्निशमन अधिकारी श्री ¨सह ने बताया कि आज प्रत्येक स्कूल कालेज व प्रतिष्ठानों में फायर एक्सस्टिंग्यूजर लगे हुए हैं, लेकिन वहां के कर्मचारियों को सि¨लडर संचालन के बारे में कोई जानकारी नहीं होती है। बताया कि सबसे पहले सि¨लडर की पिन को निकाल देना चाहिए। है¨डल को दबाकर आग वाले स्थान पर सि¨लडर का पाइप कर दें। उस स्थान पर परत बन जाती है। आग कुछ क्षण में ही बुझ जाती है। अग्निशमन कर्मियों ने डिमास्ट्रेशन दिखाकर समझाने की कोशिश की। इस मौके पर कालेज प्रबंधक डा.संजीव अग्रवाल, प्रधानाचार्य सीमा अग्रवाल, उप प्रधानाचार्य अंजू सक्सेना, राजीव शर्मा, दीपक सक्सेना, आदिल, अनुराधा शर्मा, संजीव सक्सेना, नीना मेहरोत्रा, एकेडमिक कोआर्डिनेटर आरिज अल्वी, कान्ड्रेड जूलियन आदि मौजूद रहे।