अच्छा वकील बनने को अध्ययन जरूरी: काण्डपाल
पीलीभीत : समाज के लिए कुछ ऐसा कर जाओ जिससे लोगों का भला हो। किसी भी व्यक्ति को न्याय दिलाना महान कार
पीलीभीत : समाज के लिए कुछ ऐसा कर जाओ जिससे लोगों का भला हो। किसी भी व्यक्ति को न्याय दिलाना महान कार्य है। अच्छा वकील बनने के लिए गहन अध्ययन करना पड़ता है। यह विचार प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन के शपथग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि अपर जिला जज वीपी काण्डपाल ने व्यक्त किए।
प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन पूरनपुर के चुनाव उपरान्त पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में अपर जिला जज एससी/एसटी वीपी काण्डपाल ने पांचवी बार अध्यक्ष चुने गए संजय सक्सेना को शपथ ग्रहण कराई जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष विश्वनाथ शुक्ला को उपजिलाधिकारी संजय कुमार ने शपथ दिलाई। महासचिव अमिताभ मिश्रा व अन्य पदाधिकारियों को संयुक्त रूप से अध्यक्ष संजय सक्सेना ने शपथ ग्रहण कराई। इस अवसर पर जिला जज वीपी काण्डपाल ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि डाक्टर और वकील परेशान लोगों के दुखों को दूर करता है। कुशल वकील बनने के लिए गहन अध्ययन करना पड़ता है। वकील का काम पीड़ित व्यक्ति को न्याय दिलाना है। कविता के माध्यम से संदेश दिया बाढ़ खा जाए खेती फिर फसल का क्या होगा। रक्षक ही भक्षक बन जाए तब भला कैसे होगा। उन्होंने वकीलों से कहा कि लोगों और समाज के हित रक्षक बनकर कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी संजय कुमार ने चुने गए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं तथा बार और बेंच में सामंजस्य बनाए रखने को कहा। नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय सक्सेना ने लोगों को सुलभ न्याय दिलाने के लिए हाईकोर्ट बेंच शीघ्र बनाए जाने की आवश्यकता जताई। उन्होंने अपर जिला जज सहित सभी का आभार व्यक्त किया। वकीलों ने मंचासीन अपर जिला जज, एसडीएम संजय कुमार, तहसीलदार दिग्विजय ¨सह, सीओ ब्रजवीर ¨सह, सबरजिस्ट्रार रवि श्रीवास्तव एवं पीलीभीत बार संघ पदाधिकारियों को मालाएं पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से निवर्तमान अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडेय, विपिन सक्सेना, राजेश्वर मिश्रा, इफ्तखार खान, धर्मेन्द्र सक्सेना, मीरा सक्सेना, शिव शर्मा, कौशलेन्द्र भदौरिया, संजय विश्वास, अरुण मिश्रा, देव शर्मा, सत्यनारायण मिश्रा सहित कई अधिवक्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन असद खां एवं देव शर्मा ने किया।