Move to Jagran APP

पूर्व केंद्रीय मंत्री व सपा नेता अशोक प्रधान सहित छह के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा

पूर्व केंद्रीय मंत्री और सपा नेता अशोक प्रधान के खिलाफ दिल्ली के मॉडल टाउन निवासी विवाहिता ने दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कराया है।

By Nawal MishraEdited By: Published: Mon, 26 Sep 2016 10:09 PM (IST)Updated: Tue, 27 Sep 2016 09:29 AM (IST)
पूर्व केंद्रीय मंत्री व सपा नेता अशोक प्रधान सहित छह के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा

नोएडा (जेएनएन)। पूर्व केंद्रीय मंत्री और चार बार के सांसद तथा सपा नेता अशोक प्रधान के खिलाफ दिल्ली के मॉडल टाउन निवासी विवाहिता ने दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कराया है। उसने ससुराल के अन्य लोगों पर प्रताडि़त करने का भी आरोप लगाया है। दिल्ली के मॉडल टाउन थाना पुलिस ने शून्य केस नंबर पर मामला दर्ज कर केस नोएडा पुलिस के हवाले कर दिया।

loksabha election banner
दो किशोरियों से दुष्कर्म तीसरी ने अस्मत बचाने में दी जान

दिल्ली के मॉडल टाउन की रहने वाली युवती की शादी सेक्टर 33 में एक कारोबारी के बेटे से हुई थी। शादी युवती के पिता के मित्र रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री व सपा नेता अशोक प्रधान ने कराई थी। आरोप है कि शादी के बाद ससुराल पहुंचने के बाद रात के समय अशोक प्रधान वहां पहुंचे और आपत्तिजनक हरकत की थी। इसके बाद हनीमून पर विदेश चली गई। वहां पति उससे दूर रहता था। पीडि़ता का आरोप है कि हनीमून से लौटने के बाद रात के समय अशोक प्रधान घर पहुंचे, लेकिन वह कमरे में जाकर सो गई। नींद खुलने पर कमरे में अशोक प्रधान मिले। चीखने की कोशिश पर उन्होंने धमकियां दीं। विवाहिता का आरोप है कि लगातार 11 माह तक उसके ससुर और अशोक प्रधान उससे दुष्कर्म करते रहे। इस दौरान उसका पति उसे लगातार प्रताडि़त करता रहा। परिजन का कहना है कि शादी में करोड़ों रुपये खर्च किए गए थे और करोड़ों की ज्वेलरी दी गई थी। पीडि़ता की शिकायत पर पहले दिल्ली के मॉडल टाउन थाने में पूर्व केंद्रीय मंत्री अशोक प्रधान, ससुर, पति, सास, ननद व एक अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया। अब केस नोएडा के सेक्टर 24 कोतवाली पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया है। एसपी सिटी दिनेश यादव का कहना है जांच के बाद ही पुलिस किसी नतीजे पर पहुंचेगी।

शादी के बाद पति-पत्नी का विवाद

पूर्व केंद्रीय मंत्री अशोक प्रधान ने कहा कि दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला की शादी मैंने ही अपने दोस्त के लड़के से कराई थी। शादी के बाद पति-पत्नी का विवाद हो गया। दोनों परिवार मेरे जानने वाले थे। इस कारण मैं विवाद में समझौता कराने की कोशिश कर रहा था, जिससे परिवार न टूटे। इसी से नाराज होकर युवती ने मेरे खिलाफ दुष्कर्म का झूठा मामला दर्ज कराया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.