नोएडा: सामूहिक दुष्कर्म की सूचना से हड़कंप, देह व्यापार से जुड़ा निकला मामला
एसपी सिटी ने बताया कि जांच में मामला दुष्कर्म के बजाय अनैतिक देह व्यापार से जुड़ा मिला। पता लगा कि 3 दलालों के जरिए महिला दिल्ली से नोएडा पहुंची थी।
नोएडा [जेएनएन]। कार में एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म की सूचना से हड़कंप मच गया। पुलिस कंट्रोल रूम को जानकारी मिलने पर सीनियर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। छानबीन में चौकाने वाली बात सामने आई। पुलिस का दावा है कि मामला सामूहिक दुष्कर्म का नहीं बल्कि अनैतिक देह व्यापार से जुड़ा है। इस मामले में जुड़े छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है। मामला कोतवाली सेक्टर-20 क्षेत्र का है।
संदिग्ध लोगों से पूछताछ
एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि रविवार तड़के पुलिस कंट्रोल रूम के 100 नंबर पर सेक्टर-15 (ए) में कार में महिला से सामूहिक दुष्कर्म की सूचना मिली। मौके पर पुलिस पहुंची तो कार का नंबर और मोबाइल नंबर मिला। जिसके आधार पर कुछ संदिग्ध लोगों को पकड़ कर पूछताछ शुरू हुई।
देह व्यापार से जुड़ा मिला मामला
एसपी सिटी ने बताया कि जांच में मामला दुष्कर्म के बजाय अनैतिक देह व्यापार से जुड़ा मिला। छानबीन में पता लगा कि तीन दलालों के जरिए महिला दिल्ली से नोएडा तक शनिवार रात पहुंची थी। सेक्टर-15 (ए) में एक कार में महिला से चार युवकों ने दुष्कर्म किया। इसके बाद लेनदेन को लेकर विवाद शुरू हुआ। जिसके बाद पुलिस को सामुहिक दुष्कर्म की जानकारी दी गई।
महिला का मेडिकल कराया गया
महिला का मेडिकल कराया गया है। इस घटना में सेक्टर-15 (ए) में रहने वाले एक व्यवसायी का कार चालक भी शामिल हैं। तीन मुख्य आरोपी सहित इस घटना से जुड़े कुल छह लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। जिनसे पूछताछ चल रही है। एसपी सिटी ने बताया कि इस मामले में पुलिस की तरफ से अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पूछताछ के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।
यह भी पढ़ें: मां के घर से निकलते ही हैवान बना सौतेला पिता, बेटी के साथ किया दुष्कर्म
यह भी पढ़ें: अवैध संबंध के चलते हुई युवक की हत्या, मर्डर के लिए दी गई थी सुपारी