सेक्टर 11 में हो रही गंदे पानी की सप्लाई
जासं, नोएडा : सेक्टर 11 में रविवार को गंदे पानी की आपूर्ति रही। इस कारण लोगों को टैंकर मंगवा कर पानी
By JagranEdited By: Published: Sun, 30 Apr 2017 11:38 PM (IST)Updated: Sun, 30 Apr 2017 11:38 PM (IST)
जासं, नोएडा : सेक्टर 11 में रविवार को गंदे पानी की आपूर्ति रही। इस कारण लोगों को टैंकर मंगवा कर पानी लेना पड़ा। लोगों के मुताबिक सप्लाई के पानी में गंदगी थी और बदबू आ रही थी। इससे पूरे सेक्टर के लोग परेशान थे। आरडब्ल्यूए के महासचिव सुरेश कृष्णन ने बताया कि मटमेला रंग का पानी आ रहा था। बहुत बदबू आ रही थी। पानी इतना गंदा आ रहा था कि उससे हाथ भी नहीं धो सकते थे। मजबूरी में लोगों को बाहर से पानी मंगवाना पड़ा। छुंट्टी का दिन होने से सभी अपने घरों में इस कारण और परेशानी रही।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें