राहुल गांधी के सारथी को जेवर से भाजपा का टिकट
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : विधानसभा चुनाव का टिकट घोषित करने को लेकर भाजपा में चल रहा मंथन पू
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा :
विधानसभा चुनाव का टिकट घोषित करने को लेकर भाजपा में चल रहा मंथन पूरा हो गया। पार्टी ने जेवर विधानसभा सीट से कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए ठाकुर धीरेंद्र ¨सह पर दांव लगाया है। भट्टा पारसौल आंदोलन के दौरान गांव आए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के लिए ठाकुर धीरेंद्र ¨सह ने सारथी की भूमिका निभाई थी। इसके बाद धीरेंद्र ¨सह समूचे देश में सुर्खियों में आ गए थे। इसके बाद कांग्रेस ने उन्हें पार्टी का प्रदेश प्रवक्ता के पद से नवाजा था। भाजपा से धीरेंद्र ¨सह के मैदान में आने से जेवर में रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है। हालांकि, पार्टी का एक धड़ा उनके टिकट मिलने से नाराज है। किला फतह करने के लिए उन्हें पुराने भाजपाइयों को मनाना एक चुनौती होगा।
धीरेंद्र ¨सह पिछले तीन दशक से अधिक समय से कांग्रेस से जुड़े हुए थे। क्षेत्र में उनकी पहचान जमीन से जुड़े कद्दावर नेता के रूप में होती है। सात मई 2011 को जेवर विधानसभा के भट्टा पारसौल गांव में जमीन अधिग्रहण के मुद्दे पर आंदोलन हुआ था। इसमें पुलिस व किसानों के बीच हुई गोलीबारी में दो किसान व दो पुलिस के जवान मारे गए थे। घटना के कुछ दिन बाद राहुल गांधी गुपचुप तरीके से गांव आए थे। धीरेंद्र ¨सह मोटरसाइकिल पर लेकर उन्हें गांव पहुंचे थे। बाद में नए भूमि अधिग्रहण कानून को लेकर राहुल गांधी ने किसान संदेश यात्रा शुरू की थी। घटना के बाद ही देश में नया भूमि अधिग्रहण कानून बना था।
इसके बाद कांग्रेस ने धीरेंद्र को प्रदेश प्रवक्ता घोषित किया था। वर्ष 2012 में हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने अपनी मजबूत दावेदारी प्रस्तुत की थी। चुनाव में 58024 वोट प्राप्त कर वह दूसरे स्थान पर रहे थे। वह 9500 वोटों से चुनाव हार गए थे। लगभग पांच माह पूर्व जिला पंचायत के चुनाव में धीरेंद्र ¨सह के भाई वीरेंद्र ¨सह व बेटी आयुषि ने जीत दर्ज की थी। आठ जनवरी को उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। उन्हें टिकट देना कितना प्रभावी कदम है यह तो वक्त बताएगा लेकिन यह तय है कि जेवर सीट पर दिलचस्प मुकाबला होगा।