सोलर पंप के लिए 21 किसान पात्रता श्रेणी में चयनित
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : किसानों को सुगम खेती सुविधा मुहैया कराने का प्रदेश सरकार प्रयास कर र
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : किसानों को सुगम खेती सुविधा मुहैया कराने का प्रदेश सरकार प्रयास कर रही है। जिले के किसानों को इसका सबसे ज्यादा फायदा होगा। फसलों की ¨सचाई के लिए बिजली की किल्लत झेलने वाले किसानों के लिए सोलर पंप काफी मददगार साबित होगा। अभी तक इस योजना का लाभ लेने के लिए 24 किसानों ने आवेदन किया है। इनमें से 21 किसानों को पात्रता श्रेणी में चयनित कर लिया गया है। अक्टूबर तक इस योजना को अंतिम रूप देकर किसानों के सोलर पंप लगाए जाएंगे।
जिलाधिकारी एनपी ¨सह ने बताया कि किसानों को सोलर पंप लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके लिए ब्लाक स्तर पर अभियान भी चलाया जा रहा है। अधिकांश किसान बिजली कटौती की समस्या से समय पर फसल की ¨सचाई नहीं कर पाते, इस समस्या को दूर करने के लिए प्रदेश सरकार किसानों को सोलर संचालित पंप लगाने के लिए योजना शुरू की। योजना के तहत जिले में 37 किसानों को सोलर पंप लगवाने का लक्ष्य विभाग को दिया गया है। खेतों में फसल की उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए किसान लगातार प्रयास करते हैं। ¨सचाई के लिए नियमित रूप से बिजली न मिलना किसानों के लिए बड़ी समस्या है। इसे दूर करने के लिए किसानों को सोलर पंप लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस पर सरकार किसानों को सब्सिडी भी दे रही है। उन्होंने बताया कि इच्छुक किसान जिला कृषि विभाग से संपर्क कर आवेदन जमा करा सकता है।