विवादों से घिरे अधिकारी को बनाया एसीईओ
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : विवादों के दौर से गुजर रहे गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) में रज
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : विवादों के दौर से गुजर रहे गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू)
में रजिस्ट्रार रहे अमरनाथ उपाध्याय की पदोन्नति की गई है। यमुना प्राधिकरण में उन्हें एसीईओ के पद पर तैनात किया गया है। पीसीएस से पदोन्नति पाकर अमरनाथ आइएएस बने है। जीबीयू में रजिस्ट्रार रहने के
दौरान अमरनाथ उपाध्याय विवादों में आए थे। उनके कार्यकाल में शिक्षक भर्ती गड़बड़झाले का मामला सामने आया था। बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के बाहरी सदस्यों ने 78 शिक्षकों के भर्ती अनुमोदन को स्वीकृति देने से इन्कार कर दिया था। ऐसे में प्राधिकरण के एसीईओ पद पर उनकी तैनाती कई सवाल खड़े कर रही है।
दरअसल, जीबीयू में 78 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में सवालिया निशान खड़े
हुए हैं। 14 जून को हुई बोर्ड ऑफ गवनर्ेंस की बैठक में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को स्वीकृति नहीं दी गई। बाहरी सदस्यों ने बैठक में कहा कि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण को पूरी तरह से नजरअंदाज किया गया है, इससे शिक्षक भर्ती को अनुमोदन नहीं दिया जा सका। समीक्षा कर इसे दूर किया जाए। ऐसे में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया की पूरी जिम्मेदारी कुलपति और रजिस्ट्रार की होती है। बाहरी सदस्यों की नाराजगी कुलपति और रजिस्ट्रार के कार्य की ओर इशारा कर रही है। ऐसे में रजिस्ट्रार की एसीईओ पद पर तैनाती से शिक्षक भर्ती प्रक्रिया लटकती दिख रही है।