छेड़छाड़ का विरोध करने पर मारपीट
संस, दनकौर: दनकौर के देवटा गांव में शुक्रवार शाम एक महिला से घर में घुसकर छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में
By Edited By: Published: Fri, 24 Jun 2016 08:18 PM (IST)Updated: Fri, 24 Jun 2016 08:18 PM (IST)
संस, दनकौर: दनकौर के देवटा गांव में शुक्रवार शाम एक महिला से घर में घुसकर छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। महिला ने जब छेड़छाड़ का विरोध किया तो एक आरोपी ने उसे पीट-पीटकर घायल कर दिया है। पीड़ित के परिजन ने मामले की शिकायत दनकौर कोतवाली में दर्ज कराई है। देवटा गांव निवासी एक महिला का आरोप है कि शुक्रवार शाम वह अपने घर पर अकेली थी। तभी उसके ही पड़ोस का रहने वाला नकुल उसके घर पर आ धमका और उसके साथ जबरन छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया। पीड़ित के विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ जमकर पिटाई कर उसे घायल कर दिया। देर शाम महिला के परिजन ने दनकौर कोतवाली में मामला दर्ज कराया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें