Move to Jagran APP

दो दिन में 10 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का तापमान

जागरण संवाददाता, नोएडा: पिछले दो-तीन दिनों के अंदर पारा असमान्य तरीके से 10 अंश डिग्री सेल्सियस तक

By Edited By: Published: Thu, 05 May 2016 09:01 PM (IST)Updated: Thu, 05 May 2016 09:01 PM (IST)
दो दिन में 10 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का तापमान

जागरण संवाददाता, नोएडा:

loksabha election banner

पिछले दो-तीन दिनों के अंदर पारा असमान्य तरीके से 10 अंश डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। इससे लोगों ने गर्मी से भारी राहत महसूस की। बृहस्पतिवार को शहर का अधिकतम तापमान 34 अंश डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24 अंश डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि दो दिनों पहले यह अधिकतम तापमान 44 से 45 अंश डिग्री सेल्सियस के करीब था।

बुधवार की रात शहर में आंशिक बारिश भी हुई इससे दिन के तापमान में मंगलवार की अपेक्षा करीब पांच डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिन में धूप के साथ बीच-बीच में बादल भी छाते रहे। इससे तापमान में बढ़ोत्तरी नहीं हो सकी। 34 डिग्री सेल्सियस तक तापमान बने रहने से लोगों का दिन गर्मी से राहत भरा रहा। मौसम विभाग के अनुसार आगामी चार दिनों तक अधिकतम तापमान 38-39 अंश डिग्री सेल्सियस के करीब ही बना रहेगा। इससे लोगों को गर्मी ज्यादा नहीं सताएगी। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ का असर अब खत्म हो चुका है। इससे आगामी चार दिनों तक अब बारिश के आसार नहीं हैं। इसके बाद पुन: पश्चिमी विक्षोभ आने पर फिर से बारिश संभावना बन सकती है। आज का अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 38 अंश डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23 अंश डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.