बिसाहड़ा कांड == गांव में घुसने की कोशिश कर रहे आठ गिरफ्तार
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : युवाओं के एक दल ने बुधवार को नारेबाजी करते हुए बिसाहड़ा गांव में प्रव
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : युवाओं के एक दल ने बुधवार को नारेबाजी करते हुए बिसाहड़ा गांव में प्रवेश की कोशिश की। हालांकि गांव में घुसने से पहले ही पुलिस ने उन्हें घेर लिया और आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। अन्य युवा वहां से भाग निकले।
बुधवार दोपहर करीब एक बजे एसएसपी किरण एस और एसपी देहात डा. संजय ¨सह पुलिस बल के साथ बिसाहड़ा गांव के मुख्य गेट पर तैनात थे। दोनों अधिकारी फोर्स को गांव से संबंधित सुरक्षा की सूचना दे रहे थे। तभी एकाएक दो दर्जन से अधिक लोग नारेबाजी करते हुए बिसाहड़ा गांव की ओर आते दिखे। पुलिस ने उन्हें घेर लिया। मौके से आठ युवकों ने गिरफ्तारी दी और कई भाग गए। पुलिस ने सभी को जीप में बिठाकर बिसरख कोतवाली भेज दिया।
एसएसपी ने साफ कहा कि किसी भी नेता को भीड़ या काफिले के साथ गांव में नहीं घुसने दिया जाएगा। गांव का माहौल अब सामान्य हो रहा है। लोग अपने काम में व्यस्त हैं।
¨हदू युवा वाहिनी ने दिया एकता बनाए रखने का संदेश
बिसाहड़ा गांव में बुधवार तड़के दो गाड़ियों में ¨हदू युवा वाहिनी के कई कार्यकर्ता गांव में प्रवेश कर गए। कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को एकता बनाए रखने का संदेश दिया। जानकारी होने पर पुलिस ने कार्यकर्ताओं को गांव से बाहर निकाल दिया। पुलिस का कहना है कि कार्यकर्ताओं ने जो बातें कही हैं, उसका विडियो प्राप्त करने का प्रयास किया जा रहा है, इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।