नेहा त्रिपाठी ने पहले दिन मारी बाजी
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा: शहर के जेपी गोल्फ कोर्स में बुधवार को हीरो महिला प्रो गोल्फ टूर का आग
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा: शहर के जेपी गोल्फ कोर्स में बुधवार को हीरो महिला प्रो गोल्फ टूर का आगाज हुआ। तीन दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन नेहा त्रिपाठी ने बाजी मारी। यदि दूसरे व तीसरे दिन भी नेहा लीड बरकरार रखने में कामयाब रहीं तो वह प्रतियोगिता की विजेता बन सकती हैं।
महिला वर्ग की गोल्फ प्रतियोगिता के अंतिम दिन नामी अंतरराष्ट्रीय गोल्फर के आने की भी संभावना है। पहले दिन नेहा त्रिपाठी ने 18 गोल मारने के लिए 70 शॉट खेले। जबकि स्मृति मेहरा ने 71 शॉट में 18 गोल मारने का टारगेट पूरा किया। नेहा पहले और स्मृति दूसरे स्थान पर रही। इसके अलावा अमनदीप ड्राल ने 72 शॉट में 18 गोल मारकर तीसरा स्थान हासिल किया। तीन दिवसीय गोल्फ प्रतियोगिता में लगातार शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को विजयी घोषित किया जाएगा। पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली तीनों गोल्फर ने पहले राउंड में शाट मिस किए। लेकिन दूसरे राउंड में शॉट एक दम सटीक लगाया। दूसरे राउंड के शॉट में गोल्फ की बॉल सीधे निशाने तक पहुंची।