मोबाइल वैन से शुरू हुआ लोक अदालत का प्रचार
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : जिला न्यायालय गौतमबुद्ध नगर से रविवार को एक मोबाइल वैन रवाना की गई ह
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : जिला न्यायालय गौतमबुद्ध नगर से रविवार को एक मोबाइल वैन रवाना की गई है। वैन से लोक अदालत का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इन दिनों पूरे प्रदेश में लोक अदालत का प्रचार-प्रसार का काम तेजी से चल रहा है। सिविल जज (सीनियर डिवीजन) नीरज गौतम ने वैन को हरी झंडी दिखाकर न्यायालय परिसर से रवाना किया। मोबाइल वैन न्यायालय परिसर से रवाना होने के बाद जगत फार्म, कासना, बिलासपुर, खेरली नहर व अन्य गांवों में गई। वहां लोगों को लोक अदालत से संबंधित पैँफ्लेट बांटा गया। प्रचार-प्रसार सामग्री प्राप्त करने वाले लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिवक्ताओं ने संबोधित भी किया। इस मौके पर सिविल जज (सीनियर डिवीजन) नीरज गौतम ने कहा कि न्याय निर्धन की ओर चल पड़ा है। मोबाइल वैन से लोगों को लोक अदालत के प्रति जागरूक करना एच् अच्छी पहल है। यह पहल उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से की गई है। उन्होंने कहा कि सचल लोक अदालत के माध्यम से मामलों का शीघ्र निस्तारण होता है। यह हर वर्ग के लिए लाभकारी है। सर्व सुलभ न्याय के बारे में उन्होंने कहा कि कई बार लोगों को जानकारी के अभाव में सर्व सुलभ न्याय का लाभ नहीं मिलता है। जो कि बेहद आसानी से मिलता है। पैँफ्लेट के माध्यम से लोगों में जागरूकता आएगी। लोक अदालत में जितने ज्यादा से ज्यादा मामलों का निस्तारण होगा उसका उतना ही लाभ क्षेत्रवासियों को मिलेगा। इसके अलावा मोबाइल वैन के माध्यम से अधिकतर लोगों को कन्या भ्रूण हत्या के प्रति जागरूक करने किया गया। कन्या भ्रूण हत्या से संबंधित पैँफ्लेट महिला और पुरूष दोनों वर्ग में बांटा गया है। इस मौके पर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राम शरण नागर, शिखर ठकराल, राहुल कुमार के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।