Move to Jagran APP

अब जल्द आएंगे कांग्रेस के अच्छे दिन : मिस्त्री

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : यूपी मिशन 2017 को लेकर कांग्रेस ने भी तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी पद

By Edited By: Published: Thu, 28 May 2015 11:44 PM (IST)Updated: Thu, 28 May 2015 11:44 PM (IST)

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद :

loksabha election banner

यूपी मिशन 2017 को लेकर कांग्रेस ने भी तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी पदाधिकारी यह जान चुके हैं कि प्रदेश में यदि पार्टी की स्थिति सुधारनी है तो सबसे पहले संगठन को मजबूत करना है। इसी को ध्यान में रखते हुए पार्टी द्वारा ग्राम स्तर पर संगठन का ढांचा तैयार किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को गाजियाबाद के ¨हदी भवन में हुए कांग्रेस के ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन में पश्चिमी उत्तर के 26 जिलों के ब्लॉक, जिला और महानगर अध्यक्ष शामिल हुए। सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि पार्टी से लोग फिर से जुड़ रहे हैं, यह एक अच्छा संदेश है। कांग्रेस के अच्छे दिन आएंगे। अच्छे दिन आने का झूठा प्रपंच रचने वालों की पोल खुल गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार की किसान, मजदूर और जनविरोधी नीतियों को आम लोग समझने लगे हैं। ऐसे में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बढ़ गई है। पार्टी द्वारा गांवों तक संगठन को मजबूत किया जाएगा।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री ने कहा कि जिस तरह जिला, महानगर और ब्लॉक स्तर पर पार्टी संगठन है उसे ग्राम स्तर तक पहुंचाना है। सभी गांव में पार्टी का संगठन तैयार किया जाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं आश्वस्त किया गया काम के आधार पर पार्टी में पद मिलेगा और चुनाव के समय टिकट बंटवारे में स्थानीय पदाधिकारियों के विचारों को तरजीह मिलेगी। विधान परिषद दल के नेता नसीब पठान ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार ने लोगों को ठगा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी नसीब सिंह ने कहा कि जब तक संगठन मजबूत नहीं होगा तब तक पार्टी लक्ष्य नहीं हासिल कर सकती है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। गाजियाबाद जिलाध्यक्ष हरेंद्र कसाना, महानगर अध्यक्ष वीके अग्निहोत्री, पूर्व सांसद सुरेंद्र प्रकाश गोयल, राष्ट्रीय महासचिव विजेंद्र यादव, प्रदेश प्रवक्ता राजीव त्यागी, अजय वर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, त्रिलोक सिंह, आसिफ सैफी, नरेंद्र राठी, विजय चौधरी, सुरेंद्र मुन्नी मौजूद रहे।

नरेंद्र मोदी की जन विरोधी, किसान विरोधी नीतियों सहित आम लोगों की परेशानियों को उजागर करने के लिए 22 जुलाई को कांग्रेस का पोल खोल प्रदर्शन होगा। सभी गांवों में, नगर पालिकाओं में शहरों में पार्टी द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन के जरिए बताया जाएगा कि किसान परेशान हैं आत्महत्या कर रहे और सरकार को उनकी सुध नहीं है। गाजियाबाद में ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन काफी सफल रहा है और इससे कार्यकर्ताओं में जोश का संचार हुआ है।

: अजय वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता एवं जोन-2 प्रभारी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.