लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई
संवाद सहयोगी, दादरी : जारचा क्षेत्र के गांव खुरशैदपुरा में शनिवार को किसानों को बर्बाद फसल के बदले
संवाद सहयोगी, दादरी : जारचा क्षेत्र के गांव खुरशैदपुरा में शनिवार को किसानों को बर्बाद फसल के बदले मुआवजा राशि का चेक वितरित किया गया। चेक लेने वाले किसानों ने चेक गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है। किसानों ने मामले की शिकायत सोमवार को दादरी तहसील में नायब तहसीलदार नीलम श्रीवास्तव से की थी। आरोप है कि नायब तहसीलदार ने मामले में अब कुछ भी गुंजाइश होने से मना कर दिया था। घर लौटते समय सुरेंद्र नामक किसान ने आत्महत्या का प्रयास किया था लेकिन साथी किसानों ने उसे बचा लिया था। इस खबर को दैनिक जागरण ने 27 मई के अंक में प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। मामले को संज्ञान में लेते हुए एसडीएम दादरी राजेश यादव ने तहसीलदार प्रवीण यादव की जांच के आधार पर लेखपाल के कार्यप्रणाली को दोषी पाया है। लेखपाल के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
लेखपाल पर लगाया गया आरोप जांच में सही पाया गया है। किसानों की ज्यादा फसलों को नुकसान हुआ है। सर्वे में कम दिखाया गया है। इससे किसानों को कम राशि के चेक वितरित किए गए थे। इसे ठीक कराया जा रहा है।
-राजेश यादव, एसडीएम सदर, दादरी।