मुख्यमंत्री ने की किसानों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा: किसानों को फसल की उत्पादकता बढ़ाने के लिए बुधवार को वीडियो कांफ्रें¨स
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा: किसानों को फसल की उत्पादकता बढ़ाने के लिए बुधवार को वीडियो कांफ्रें¨सग से गुर सिखाए गए। लखनऊ में बैठे विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह देने के अलावा किसानों के सवालों के जवाब भी दिए। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया। उन्होंने प्रदेश को खुशहाल बनाने के लिए इस वर्ष को किसान वर्ष के रूप में मनाने के साथ ही किसानों को कृषि योजनाओं का लाभ दिलाने का भरोसा दिया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रगतिशील किसानों को अंतराष्ट्रीय स्तर के वैज्ञानिकों से तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है ताकि किसान खेती में उत्पादकता बढ़ाकर आर्थिक स्थिति और अधिक मजबूत हो सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की समस्याओं का सूचीकरण कर उसका निस्तारण कराया जाएगा। कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक सुधांशु ने खेतों में जलभराव की स्थिति में बुआई के लिए धान की अनुकूल प्रजाति जानकारी देते हुए स्वर्णा की रोपाई करने की सलाह दी। वहीं डा. तपेंद्र कुमार ने धान की सघन खेती व डा वीके मिश्रा ने उसर भूमि में सुधार के लिए जरूरी उपाय बताए। उन्होंने मिट्टी की जांच कराकर जरूरी पोषक तत्वों का प्रयोग करने की सलाह दी। कृषि वैज्ञानिक डा. महक ¨सह ने तिलहन की खेती के लिए किसानों को प्रेरित किया। वैज्ञानिकों ने फसल की प्रजाति, यंत्रों आदि से संबंधित सवालों के जवाब दिए। किसान संजीव कुमार ने जनपद में नेशनल हार्टिकल्चर मिशन योजना को लागू करने की मांग की। इस दौरान जिले में जिलाधिकारी एनपी ¨सह, सीडीओ माखन लाल गुप्ता, कृषि उपनिदेशक एसएन दूबे, कृषि अधिकारी बिपिन कुमार व संजीव कुमार, ओमवीर ¨सह, विजयपाल ¨सह, धर्मवीर भाटी, देवेंद्र ¨सह, सत्यवीर ¨सह, अजयपाल ¨सह, सुंदर शर्मा, हरि ¨सह किसान मौजूद थे।
जिलाधिकारी एनपी ¨सह ने कृषि विभाग को निर्देश दिए हैं कि वह वीडियो कांफ्रें¨सग में वैज्ञानिकों द्वारा दी गई जानकारी को ब्लाक, न्याय पंचायत स्तर पर खरीफ गोष्ठियों में किसानों को इसकी जानकारी दें। किसानों को नई कृषि तकनीक व प्रजाति के बारे में बताएं। उन्होंने ब्लाक में दो ग्रामों का चयन कर उन्हें कृषि के मॉडल ग्राम के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। मिट्टी की जांच कराने को भी कहा।