बसपा को बताया किसान विरोधी
जासं, ग्रेटर नोएडा : प्रदेश में जब बसपा की सरकार बनी, तब किसानों पर सबसे अधिक अत्याचार हुआ है। अब
जासं, ग्रेटर नोएडा : प्रदेश में जब बसपा की सरकार बनी, तब किसानों पर सबसे अधिक अत्याचार हुआ है। अब बसपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। भट्टा पारसौल, टप्पल व अलीगढ़ सहित प्रदेश के कई जिलों में बसपा सरकार के कार्यकाल में किसानों पर गोलियां चलाई गईं। किसानों की हत्या की गई। नोएडा में फार्म हाउस घोटाला हुआ, ग्रेटर नोएडा वेस्ट की जमीनों का घोटाला भी बसपा शासनकाल में हुआ। अब बसपा किसानों की हितैषी होने का ढोंग रच रही है। ये बातें लोक जन शक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव ओपी मधुर ने एक पबयान जारी करके कही। उन्होंने कहा कि बसपा सरकार आते ही किसानों पर जुल्म बढ़ जाते हैं। ऐसी सरकार को आने वाले चुनावों में फिर से सबक सिखाया जाएगा।