नोएडा, ग्रेनो में भी होंगे पंचायत चुनाव - कैलाश यादव
जासं, ग्रेटर नोएडा : प्रदेश के पंचायती राज मंत्री कैलाश यादव ने कहा कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा में ग्
जासं, ग्रेटर नोएडा :
प्रदेश के पंचायती राज मंत्री कैलाश यादव ने कहा कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा में ग्राम और जिला पंचायत चुनाव न कराने का प्रदेश सरकार का कोई इरादा नहीं है। प्रदेश के अन्य जिलों के साथ यहां भी चुनाव कराए जाएंगे। रविवार को जिले में आए पंचायती राज मंत्री के सामने जिला पंचायत अध्यक्ष रविंद्र भाटी ने यह मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि यहां की जनता चुनाव चाहती है। गांवों में प्राधिकरण का हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए। सरकार को जनभावनाओं को ध्यान में रखकर फैसला लेना चाहिए। जिला पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि पंचायती राज मंत्री ने आश्वासन दिया कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा में समय पर ग्राम और पंचायत चुनाव कराए जाएंगे। प्रदेश सरकार कोई भी निर्णय जनभावनाओं के विपरीत नहीं लेगी।