सनातन धर्म मंदिर में 51 फुट के गोवर्धन
जागरण संवाददाता, नोएडा : शहर में गोवर्धन का त्योहार श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। सेक्टर-19 स्थित सन
जागरण संवाददाता, नोएडा : शहर में गोवर्धन का त्योहार श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। सेक्टर-19 स्थित सनातन धर्म मंदिर में 51 फुट लंबा गोवर्धन बनाया गया। लोगों ने मंदिर व घरों में गोवर्धन स्थापित कर मंत्रोच्चार के साथ पूजा की। मंदिरों में अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया।
शुक्रवार को सुबह से सेक्टर और गांवों में गोवर्धन पूजा की तैयारी शुरू हो गई थी। सनातन धर्म मंदिर में 51 फुट के गोवर्धन बनाए गए। गोवर्धन में रंगों का भी प्रयोग किया गया। इससे गोवर्धन की छठा और भी सुंदर हो गई। लोगों ने गोवर्धन की आकृति की परिक्रमा कर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा कर उन्हें छप्पन तरह के व्यंजनों का भोग लगाया गया। बाद में भंडारे का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर भजन कीर्तन का भी हुई
नोएडा के गांवों में भी गोवर्धन की पूजा की गई। इस मौके पर लोगों ने अपने घरों में ही गोवर्धन बनाया और उनकी पूजा की।