Move to Jagran APP

डोर टू डोर चुनाव प्रचार

By Edited By: Published: Tue, 02 Sep 2014 02:47 AM (IST)Updated: Mon, 01 Sep 2014 07:11 PM (IST)
डोर टू डोर चुनाव प्रचार

जागरण संवाददाता, नोएडा

loksabha election banner

डोर टू डोर चुनाव प्रचार-प्रसार में पुरुषों की टोली ही नहीं, महिलाएं भी बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहीं हैं। चूल्हा चौका छोड़कर इन दिनों नोएडा में महिलाएं सुबह से ही राजनीतिक दलों के कार्यालय में धमक जा रही हैं। इसके बाद कार्यालय में आई महिलाओं की बारीकी से गणना का कार्य शुरू हो जाता है। इसका मकसद होता है कि दूरदराज से आई कोई महिला छूटने न पाए। भाजपा में यह कार्य बड़े सुनियोजित और संगठित ढंग से चल रहा है। यहां प्रचार-प्रसार को मंडल और उपमंडल में बांटा गया है। मंडल और उपमंडल के आधार पर ही महिलाओं की टोली प्रचार के लिए निकल रही है। एक टोली में कम से कम 15 से 20 महिलाएं होती हैं। सभी महिलाओं के आते ही प्रबंधक जी का निर्देश मिलते ही वह अपने मिशन पर निकल जाती हैं। प्रबंधक जी भी पहले महिलाओं की संख्या गिन लेते हैं और उसी मुताबिक गाड़ियों की व्यवस्था होती है और फिर इसके बाद उनको उनके गंतव्य की ओर रवाना कर दिया जाता है। महिलाएं भी एक पंथ दो काज वाले मुहावरे पर चुनाव प्रचार का काम कर रही हैं। वह चुनाव प्रचार तो कर ही रहीं हैं इसी बहाने यदाकदा मिलने वाली सहेलियों से मिल रहीं हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.