1686 वादों को हुआ निस्तारण
By Edited By: Published: Sun, 31 Aug 2014 09:18 PM (IST)Updated: Sun, 31 Aug 2014 09:18 PM (IST)
जासं, ग्रेटर नोएडा : उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर रविवार को जिला न्यायालय गौतमबुद्धनगर में लोक अदालत का आयेाजन किया गया। इसका आयोजन दीवानी न्यायालय के अंतर्गत किया गया, जिसमें 1686 वादों का निस्तारण किया गया। जिला न्यायाल में लोक अदालत का आयोजन न्यायाधीश गौतमबुद्धनगर के दिशा निर्देशन में चला। इनमें लघु दंड के 1358, वैवाहिक के 24, विद्युत अधिनियम के 97, धारा 138 एनआइ एक्ट के छह, दीवानी के 19, दुर्घटना के दो, भारतीय उत्तराधिकारी अधिनियम के पांच
व अन्य वाद 175 शामिल हैं। लोक अदालत में एक ही दिन करीब 1686
वादों को निपटारा कर मामले बंद कर दिए गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें