तीन महिलाओं की चोटी कटी, दहशत
मुजफ्फरनगर : शहर में रविवार को भी तीन महिलाओं की चोटी कट गई। नयाबांस निवासी फरहाना
By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Aug 2017 12:17 AM (IST)Updated: Mon, 14 Aug 2017 12:17 AM (IST)
मुजफ्फरनगर : शहर में रविवार को भी तीन महिलाओं की चोटी कट गई। नयाबांस निवासी फरहाना रविवार को कुरान-ए-शरीफ पढ़ रही थी। अचानक उसकी चोटी कट गई, जिससे वह बेहोश हो गई। काफी देर बाद महिला को होश आया। उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के सूजड़ू गांव में सोते समय शौकीन की पत्नी जायदा की चोटी कट गई, जिससे वह बेहोश हो गई। उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के रोहाना गांव में सुबह दीपा पत्नी संदीप की चोटी कट गई। दीपा सोकर उठी तो उसे चोटी कटने का पता लगा। महिला का कहना है कि उसे काले रंग की औरत काले कपड़ों में दिखी, जिससे वह बेहोश हो गई। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें