साध्वी प्राची को मोबाइल पर जान से मारने की धमकी
राम मंदिर बनवाने का मुद्दा उठाने पर हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची को एक कथित आइएसआइ ने जान से मारने की धमकी दी है।
मुजफ्फरनगर (जेएनएन)। राम मंदिर बनवाने का मुद्दा उठाने पर हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची को एक कथित आइएसआइ ने जान से मारने की धमकी दी है। साध्वी ने एसएसपी को मामले से अवगत कराते हुए सुरक्षा की मांग की है। धमकी से हिंदू संगठनों में रोष है।
साध्वी प्राची से संबंधित समाचारों के लिए यहां क्लिक करें।
भाजपा से पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुकीं साध्वी प्राची ने वर्ष 2013 में हुए दंगे के दौरान हुई पंचायत में बढ़-चढ़ कर भाग लिया था। देर रात वह प्रतापगढ़ से अपने आवास पर लौटी थीं। रात 1.24 बजे उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉलर ने खुद को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आइएसआइ का अधिकारी बताते हुए जान से मारने की धमकी दी। कॉलर ने उन्हें कहा कि वह राम मंदिर बनवाने का राग अलापना बंद कर दें, वरना अंजाम बहुत बुरा होगा। इसके बाद दो कॉल और आई, लेकिन साध्वी प्राची ने रिसीव नहीं की और फिर मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। साध्वी प्राची का कहना है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं है। बदमाश बेलगाम हो चुके हैं।
आजम की सरपरस्ती में पल रहे दुष्कर्मी: साध्वी प्राची
उन्होंने कहा कि वह मरते दम तक राम मंदिर का मुद्दा नहीं छोड़ेंगी। बताया कि एसएसपी दीपक कुमार को अवगत करा दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी गई थी। साध्वी ने बताया कि इस संबंध में वह शनिवार को भाजपा पदाधिकारियों को साथ लेकर एसएसपी से मिलेंगी।