शुक्रताल में धूमधाम से मनाई परशुराम जयंती
मोरना : तीर्थनगरी शुक्रताल स्थित श्रीब्राह्मण आश्रम में शनिवार को भगवान श्रीपरशुराम की जयंती धूमधाम
मोरना : तीर्थनगरी शुक्रताल स्थित श्रीब्राह्मण आश्रम में शनिवार को भगवान श्रीपरशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान हवन-यज्ञ व भंडारे का भी आयोजन किया गया। दंडी आश्रम के ब्रह्मचारी गुरुदत्तजी महाराज ने कहा कि भगवान परशुराम के बताए मार्ग पर चलकर समाज का उत्थान करें। स्वामी आनंद अवस्थी ने कहा कि बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए। कार्यक्रम को किसान सेवा सहकारी समिति के सभापति विनोद शर्मा, दिनेश चंद पांडे व राजेंद्र शर्मा ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व परशुराम मंदिर में भगवान परशुरामजी की प्रतिमा पर मंत्रोच्चार के बीच माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात हवन-यज्ञ में सैकड़ों लोगों ने पूर्ण आहुति दी। इस दौरान हवन-यज्ञ व भंडारे का भी आयोजन किया गया। कमेटी के संरक्षक डा. अरुण शर्मा, आइडी, शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, केपी शर्मा, डा. मूलचंद शर्मा, सुशील राज व मा. विष्णुदत्त आदि ने मुख्य भूमिका निभाई।