Move to Jagran APP

परशुराम जयंती पर छात्र-छात्राओं को दी जानकारी

जानसठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय, जानसठ देहात में शुक्रवार को परशुराम जयंती मनाई गई। विद्यालय की इंचार

By JagranEdited By: Published: Sat, 29 Apr 2017 12:25 AM (IST)Updated: Sat, 29 Apr 2017 12:25 AM (IST)
परशुराम जयंती पर छात्र-छात्राओं को दी जानकारी
परशुराम जयंती पर छात्र-छात्राओं को दी जानकारी

जानसठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय, जानसठ देहात में शुक्रवार को परशुराम जयंती मनाई गई। विद्यालय की इंचार्ज सुनीता ने भगवान परशुराम के जीवन-चरित के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि परशुराम ने अहंकारी क्षत्रियों का पृथ्वी से 21 बार नरसंहार कर अपनी शक्ति का परिचय दिया था। वह धरती पर वैदिक संस्कृति का प्रचार-प्रसार करना चाहते थे। विभूति ने कहा कि बच्चों को अपने पूर्वजों के बारे में सही और पूरी जानकारी होनी चाहिए ताकि वह उनका प्रचार-प्रसार कर सकें। ¨पकी ने कहा कि बच्चों को अपने वंशजों का इतिहास जरूर जानना चाहिए ताकि वह नया इतिहास लिखने की प्रेरणा ले सकें। छात्र-छात्राओं ने कविता व चुटकुले आदि भी सुनाए। तमन्ना, राहुल, अजीत, शोएब व नंदिनी आदि बच्चे मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.