शिविर में आंखों की जांच की
मोरना : महर्षि शुकदेव स्वामी कल्याण देव डिग्री कॉलेज में निर्मल आश्रम आई इंस्टीट्यूट ऋषिकेश द्वारा न
By Edited By: Published: Sun, 04 Dec 2016 07:54 PM (IST)Updated: Sun, 04 Dec 2016 07:54 PM (IST)
मोरना : महर्षि शुकदेव स्वामी कल्याण देव डिग्री कॉलेज में निर्मल आश्रम आई इंस्टीट्यूट ऋषिकेश द्वारा नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया गया, इसमें 360 मरीजों के आंखों की जांच की गई। 140 मरीजों का चयन मोतिया बिंद आपरेशन के लिए किया गया। नेत्र सर्जन डा. मिरनाल, डा. संचित गुप्ता, कैम्प संयोजक संजय बर्थवाल, बीएस बिष्ट, नरेश जोशी, मुकेश रमोली, बबलू, कुलदीप ¨सह, अंजेश ने क्षेत्र के गांव छछरौली, वजीराबाद, ककराला, मलपुरा, शुक्रताल, फिरोजपुर, चौरावाला, युसूफपुर, बेहड़ा सादात, दौलतपुर आदि गांवों से आए 360 मरीजों की आंखों की जांच की और चश्मा व दवाई वितरित गई। प्राचार्य राजपाल ¨सह मलिक, उदयवीर ¨सह राठी, मनोज पालीवाल व राज¨सह मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें