¨हदुओं के त्योहारों में दखल न दे प्रशासन: राजराजेश्वराश्रम
मोरना (मुजफ्फरनगर) : शारदा पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम जी महाराज ने कहा कि शासन-प्रश
मोरना (मुजफ्फरनगर) : शारदा पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम जी महाराज ने कहा कि शासन-प्रशासन ¨हदुओं के त्योहारों में दखल न दे। कहा, दीवाली पर आतिशबाजी के लिये वक्त की पाबंदी लगाना, इंसाफ नहीं है, जबकि संप्रदाय विशेष के त्यौहार पर इस तरह की बंदिशें नहीं होती हैं।
शुक्रताल में लक्ष्मीनारायण मंदिर में वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि दीपावली ¨हदुओं का मुख्य त्योहार है। इसमें पटाखे चलाकर खुशी मनाई जाती है, लेकिन शासन-प्रशासन पटाखे छुड़ाने के लिए भी समय निर्धारित कर रहा है। पुलिस के आला अधिकारी थानों पर शांति समिति की बैठक कर रात्रि 10 बजे के बाद पटाखे चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी देकर जनता में भय का पैदा कर रहे हैं, जो ¨नदनीय है।
उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि एक संप्रदाय के लोग रात भर अपने त्योहार पर पटाखे चलाते हैं, पर उन्हें कोई नहीं रोकता। यहीं नहीं, उन्हें विद्युत, पानी व साफ सफाई की सुविधा दी जाती है। भाजपा नेता मुखिया गुर्जर, शिव सेना के प्रवीण कुमार, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के योगेंद्र कुमार का कहना है कि यदि पुलिस प्रशासन ने दीपावली के त्योहार में खलल डालने की कोशिश की तो अंजाम अच्छा नहीं होगा।