Move to Jagran APP

सभ्य समाज में बेटियों का अपमान ¨चताजनक : राज्यपाल

मुजफ्फरनगर : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य डा. देवव्रत ने कहा कि कन्या भ्रूणहत्या सभ्य समाज के लि

By Edited By: Published: Sun, 25 Sep 2016 12:11 AM (IST)Updated: Sun, 25 Sep 2016 12:11 AM (IST)
सभ्य समाज में बेटियों का अपमान ¨चताजनक : राज्यपाल

मुजफ्फरनगर : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य डा. देवव्रत ने कहा कि कन्या भ्रूणहत्या सभ्य समाज के लिए कलंक है। सभ्य समाज में बेटियों का अपमान ¨चताजनक है। पढ़े-लिखे लोगों के घर में बेटियां गर्भ में मारी जा रही हैं, जबकि अनपढ़ के घर बेटियां जन्म ले रही हैं। देश का मान बढ़ाने वाली बेटियों का जब ससुराल में अपमान होता है तो मां-बाप टूट जाते हैं। समाज को ¨चतन करने की जरूरत है।

loksabha election banner

वेद विद्या परिषद की ओर से शहर के एक बरातघर में शनिवार को कन्या भ्रूण हत्या व जैविक कृषि पर आयोजित सेमिनार में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य डॉ. देवव्रत ने बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लिया। सेमिनार को संबोधित करते हुए महामहिम ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या पर लाख कोशिश के बाद रोक नहीं लग पा रही है। आखिर इसके पीछे कारण क्या है? इसके तह में जाना होगा। कहा कि हिमाचल के उन जिलों में स्थिति ज्यादा खराब है, जो हरियाणा व पंजाब से सटे हुए हैं। बेटियों ने ओलंपिक में देश का मान बढ़ाया है। हर क्षेत्र में देश का मस्तक ऊंचा कर रही हैं। फिर भी बेटी नहीं चाहिए? इसका कारण है कि समाज में नैतिकता का घोर अभाव।

राज्यपाल ने जैविक खेती पर जोर दिया और एक देशी गाय पालने की किसानों से अपील की। कहा जितना रसायन का प्रयोग कम करेंगे उतना ही जीवन सरल और रोगरहित होगा। उन्होंने उत्तर प्रदेश में आर्य समाज की गतिविधियां कम होने पर चिंता जताई और कहा कि समाज के उत्थान के लिए आर्य समाज को जीवित बनाए रखना आवश्यक है।

कार्यक्रम में राष्ट्रपति ने अच्छे कार्यो के लिए डॉ. अलका चौधरी, प्राची भारद्वाज, राज्यश्री राठी, नवाब ¨सह व वर्षा चौधरी को सम्मानित किया। संयोजक डॉ. जितेंद्र कुमार आर्य, अनूर ¨सह वर्मा, सुनील आर्य, इंद्रपाल ¨सह, शुभम आर्य, योगेश कुमार, मीनू चौधरी, बाबू ¨सह, देव कुमार, हरेंद्र शर्मा, राजीव कुमार, शशांक राठी आदि मौजूद रहे।

हिमाचल में सिक्किम पद्धति कराएंगे लागू

मुजफ्फरनगर : राज्यपाल आचार्य डॉ. देवव्रत ने कहा कि जैविक कृषि वक्त की जरूरत है। उत्पादन बढ़ाने के लिए किसान बेतहाशा उर्वरक व रासायनिक तत्वों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे जमीन की शक्ति कमजोर होती जा रही है। राज्यपाल ने कहा कि वह सिक्किम की तर्ज पर हिमाचल प्रदेश में भी जैविक खेती कराने पर जोर देंगे। हरित क्रांति से पैदावार जरूर बढ़ी, लेकिन दुश्वारियां भी कम नहीं आई। राज्यपाल ने किसानों से जैविक खेती करने व एक देसी गाय पालने की अपील की। जोधपुर कृषि विवि के कुलपति डॉ. बलराज ¨सह ने कहा कि आज जैविक खेती आवश्यकता बनती जा रहा है। जैविक खेती नीतिगत होनी चाहिए, ताकि किसानों को असली हक मिल सके। आधुनिक खेती से मृदा कमजोर हो रही है।

उड़ी हमले को लेकर शीर्ष स्तर पर बन रही रणनीति

मुजफ्फरनगर : उड़ी में आतंकी हमले पर राज्यपाल आचार्य डॉ. देवव्रत ने कहा कि पाकिस्तान जो भी कर रहा है वह असंवैधानिक है। पाकिस्तान को चारों ओर से इसकी आलोचना सहनी पड़ रही है। उड़ी में आतंकी हमले पर भारत की रणनीति क्या होगी या होनी चाहिए? इस सवाल पर राज्यपाल ने शीर्ष स्तर पर इसको लेकर योजना तैयार हो रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.