व्यापारियों ने प्रदर्शन कर मांगी सुविधा
मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर वि
मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम प्रेषित किया। व्यापारियों ने सुविधा, सुरक्षा सहित अन्य समस्याओं के चलते बढ़ रहे पलायन पर ध्यान केंद्रित किया।
व्यापारियों ने पलायन, मंडी शुल्क में व्याप्त भ्रष्टाचार, व्यापारियों को सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए। सभी व्यापारी गोलबंद होकर कर डीएम कार्यालय पहुंचे। उनसे कहा कि व्यापारी वर्ग भयमुक्त व स्वतंत्र व्यापार चाहता है। लालफीताशाही और लाइसेंस राज खत्म करने अनुरोध किया। पूरे देश में एक समान वैट दरें किये जाने की मांग की। राजकुमार नरुला, अशोक कंसल, श्याम ¨सह सैनी, राकेश गर्ग, पवन ¨सघल, सुनील तायल, बाबूराम मलिक, सुलक्खन ¨सह, विजय शुक्ला, संजय मित्तल, अजय ¨सघल,आयुष ¨सघल आदि शामिल रहे।