मतपेटियों में बंद हुई उम्मीदवारों की किस्मत
मुजफ्फरनगर: जिला बार संघ का चुनाव शुक्रवार को शांति पूर्वक संपन्न हुआ। उम्मीदवारों की किस्मत मतपेटि
मुजफ्फरनगर: जिला बार संघ का चुनाव शुक्रवार को शांति पूर्वक संपन्न हुआ। उम्मीदवारों की किस्मत मतपेटियों में बंद हो गई। अध्यक्ष व महासचिव समेत कई पदों के लिए अधिवक्ताओं ने मतदान किया। चुनाव अधिकारियों की देखरेख में सुबह आठ बजे मतदान प्रक्रिया शुरू होकर शाम पांच बजे तक चली। आज शनिवार को उम्मीदवारों के किस्मत का पिटारा खुलेगा। सुबह आठ बजे से परिणाम आने तक चुनाव अधिकारियों की देखरेख में मतगणना जारी रखी जाएगी।
शुक्रवार को जिला बार संघ के अध्यक्ष पद समेत कई पदों के लिए मतदान हुआ। मतदान सुबह आठ बजे से शुरू हो गया था। 2154 में से 1835 अधिवक्ताओं ने अपने वोट का इस्तेमाल किया। चुनाव अधिकारियों की देखरेख में मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र ¨सह व सीओ डा. तेजवीर ¨सह ने दोपहर चुनाव स्थल का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आईकार्ड नहीं लेकर आने वालों को मतदान से वंचित रखा गया। चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार भी अपना वोट डालने पहुंचे। जिला बार संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद पर तीन उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई है। अध्यक्ष समेत अन्य उम्मीदवारों की किस्मत का आज फैसला होगा। अध्यक्ष पद का ताज किसके सर सजेगा आज पता चलेगा। चुनाव अधिकारी अजय कुमार पंडीर ने बताया कि मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी और परिणाम आने तक गिनती जारी रहेगी। मुख्य चुनाव अधिकारी नासीर अली, सोमपाल ¨सह, उदयवीर ¨सह पौरिया, जेके जैन, आमोद त्यागी, राजीव शर्मा, अजय पुंडीर, शशि प्रभा, सैयद शबीहे मुस्तफा, कपिल कुमार, लोकरंजन स्नेही, आलोक कुमार, अनुज शर्मा आदि मौजूद रहे।