तीर्थ नगरी शुक्रताल पहुंचे डीएम
मोरना: डीएम ने तीर्थ नगरी शुक्रताल में पूजा-अर्चना कर स्वामी कल्याण देव महाराज की समाधि पर पुष्प अíप
मोरना: डीएम ने तीर्थ नगरी शुक्रताल में पूजा-अर्चना कर स्वामी कल्याण देव महाराज की समाधि पर पुष्प अíपत किए।
जिलाधिकारी दिनेश कुमार ¨सह बुधवार सुबह सात बजे धर्मपत्नी के साथ हनुमत धाम पहुंचे जहां उन्होंने 77 फुट ऊंची हनुमानजी की प्रतिमा की आरती की। इसके बाद श्री शुकदेव आश्रम में स्वामी कल्याण देव जी महाराज की समाधि पर पुष्प अíपत कर उन्हें शत शत नमन करते हुए प्राचीन अक्षय वटवृक्ष की परिक्रमा कर शुकदेव मंदिर के दर्शन किए। डीएम ने कल्याण देव स्मृति गैलरी का भी अवलोकन किया। पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज ने डीएम को शुकतीर्थ साहित्य एवं प्रसाद भेट कर आशीर्वाद दिया। स्वामी ने डीएम से गंगा में मुख्य गंगा से बाण गंगा में जल की धारा लाने पर चर्चा की। यहां एसडीएम जानसठ उमेश मिश्र, नायब तहसीलदार देवेन्द्र शर्मा, श्री शुकदेव संस्कृत विद्यालय के प्रधानाचार्य आचार्य ज्ञानप्रसाद, सुशील शर्मा, विनोद शर्मा, अचल शास्त्री, श्याम शास्त्री, राजू, दीपक आदि मौजूद रहे।