ज्ञान विज्ञान की अधिष्ठात्री देवी है मां सरस्वती : ओमानंद
मोरना : श्री शुकदेव संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शुक्रताल में वंसत पंचमी पर आयोजित महोत्सव में भ
मोरना : श्री शुकदेव संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शुक्रताल में वंसत पंचमी पर आयोजित महोत्सव में भागवत पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज ने कहा कि मां सरस्वती साहित्य कला संगीत और ज्ञान विज्ञान की अधिष्ठात्री देवी हैं। मां सरस्वती की आराधना से ज्ञान का वरदान मिलता है और मनुष्य का मन, बुद्धि, वाणी भी पवित्र हो जाती है। मां सरस्वती विद्या की देवी है, जिनकी पूजा करने से ज्ञान के दीप प्रज्ज्वलित होते हैं। मनुष्य ही नहीं देव, गंधर्व, सुर असुर, किन्नर भी मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर मनोवांछित फल प्राप्त करते हैं। अज्ञानी कालीदास को भी बुद्धि का वरदान मां सरस्वती से ही मिला था, जिसके बाद उन्होने संस्कृत साहित्य की रचना की थी। इससे पूर्व विधि-विधान पूर्वक मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। नेपाल व असम के ब्रह्मचारी छात्रों ने संस्कृत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य ज्ञानप्रसाद, आचार्य ग्रीस चंद उत्प्रेती, प्रदीप कुमार, कृष्णा, बाल व्यास सुमन शास्त्री, अचल शास्त्री, श्याम शास्त्री, दीपक, पार्वती, संगीता देवी, जानकी व रेखा समेत सैकड़ों ब्रह्मचारी छात्र मौजूद रहे।