Move to Jagran APP

नई गन्ना कृषि नीति लाएगी भाजपा: गडकरी

मुजफ्फरनगर : भाजपा के केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि वेस्ट यूपी में गन्ना किसानों

By Edited By: Published: Mon, 30 Nov 2015 12:04 AM (IST)Updated: Mon, 30 Nov 2015 12:04 AM (IST)
नई गन्ना कृषि नीति लाएगी भाजपा: गडकरी

मुजफ्फरनगर : भाजपा के केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि वेस्ट यूपी में गन्ना किसानों की हालत ठीक नहीं है। वेस्ट में गन्ने की सर्वाधिक खेती होती है, लेकिन गन्ना कृषि नीति ठीक न होने के कारण किसानों को उनका असली हक नहीं मिल पा रहा है। किसानों को उनका असली हक दिलाने के लिए भाजपा नई गन्ना कृषि नीति लाएगी, जिससे किसानों की गरीबी दूर होगी और गांव में रोजगार के अवसर पैदा होंगे। नई गन्ना कृषि नीति में चीनी मिलों को एथेनाल बनाने का प्रावधान होगा। एथेनाल बनने इंडस्ट्री व किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कहा कि किसानों को सस्ती यूरिया मुहैया कराने के लिए प्रयास चल रहा है, जल्द ही परिणाम सामने होंगे।

loksabha election banner

रविवार को हरिद्वार जा रहे केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मेरठ हाइवे पर स्थित होटल सोलीटेयर इन में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वेस्ट यूपी के किसान गन्नाच्की अच्छी खेती करते हैं, लेकिन उनको उसका सही लाभ नहीं मिल पाता है। गन्ना उत्पादन की पुरानी तकनीक व गन्ना कृषिनीति ठीक न होने के कारण किसान लाचार रहता है। चीनी के दाम गिरने से कारखाने भी मुश्किल में हैं। लेकिन आने वाले दिनों में भाजपा नई गन्ना कृषि नीति लाएगी, जिसमें किसानों को गन्ने उत्पादन का अधिक लाभ होगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ब्राजील में गन्ने की खेती करने का तरीका व नीति दूसरी है। वहां पर चीनी मिले चीनी बनाने के साथ-साथ बैगास से एथेनाल भी बनाती हैं, जिससे वहां के किसान संपन्न होते हैं। नई गन्ना कृषि नीति को लेकर 26 जनवरी से पहले केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान के साथ चर्चा की जाएगी और उसको कैबिनेट में रखा जाएगा। नई गन्ना कृषि नीति कैबिनेट में पास हो गई तो गन्ना किसानों के दिन लौट आएंगे। सस्ती यूरिया किसानों को देने की दिशा में काम तेजी से चल रहा है जल्द ही किसानों को राहत मिलेगी। कहा कि महाराष्ट्र व नागपुर में किसान आधुनिक तकनीक से गन्ना पैदा कर रहे हैं और अधिक मुनाफा कमा रहे हैं।

कंपनियां विकसित कर रही इंजन

-केंद्रीय परिवहन सड़क मंत्री ने कहा कि भारत में कई वाहन कंपनियां एथेनाल से चलने वाले इंजन को विकसित कर चुकी हैं। चीनी मिलों में एथेनाल बनना शुरू होगा तो लोग एथेनाल से चलने वाले वाहनों की बिक्री बढ़ेगी। एथेनाल की बिक्री बढ़ेगी तो चीनी मिलों की इनकम में इजाफा होगा और गन्ने का मूल्य भी बढ़ेगा। पेट्रोल पंपों पर एक मशीन एथेनाल की लगेगी, जिससे लोगों को एथेनाल खरीदने में परेशानी नहीं होगी। एथेनाल से कई फायदे होंगे। चीनी मिलें समृद्धि होगी, किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, पर्यावरण को फायदा होगा। एथेनाल से प्रदूषण नहीं होता है। वाहनों को 100 प्रतिशत एथेनाल से चलाने की मंजूरी होगी तो आर्थिक पहिया अपने आप तेजी से चलेगा। कहा कि ट्रैक्टर को छोड़कर सभी तरह के वाहन एथेनाल से चलाए जा सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.