अशोक ¨सहल के अस्थि कलश के दर्शन कर की पुष्पांजलि
मुजफ्फरनगर : विश्व ¨हदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक स्व. अशोक ¨सहल के अस्थि कलश यात्रा हरिद्वार ज
मुजफ्फरनगर : विश्व ¨हदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक स्व. अशोक ¨सहल के अस्थि कलश यात्रा हरिद्वार जाते समय शिवचौक पर रुकी। सैकड़ों ¨हदूवादी कार्यकर्ताओं ने विहिप नायक की अस्थियों के दर्शन कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की और ¨हदू हितों के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यो की सराहना की। सभी कार्यकर्ताओं ने उनकी तरह गोरक्षा, गंगा रक्षा, राम मंदिर का भव्य निर्माण, देश-विदेश में वेदों की स्थापना तक अथक परिश्रम करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अशोक ¨सघल, जिला मंत्री ठा. भूपेंद्र ¨सह, चिराग प्रताप त्यागी, ललित माहेश्वरी, राधेश्याम विश्वकर्मा, मनोज मित्तल, डा. चंदमोहन शर्मा, अनमोल छाबड़ा, विकास अग्रवाल, अंकित जलोत्रा, आशीष सैनी, शिवम वत्स, प्रदीप त्यागी, वंश त्यागी, संदीप, राजकुमार कालरा, सूर्यकांत त्यागी, रजनी बाला जैन, अर¨वद त्यागी, अनुज विश्वकर्मा यशवीर आश्रम बघरा के ब्रह्मचारी यशवीर सरस्वती, आचार्य मृगेंद्र शास्त्री आदि उपस्थित रहे।
छपार : विश्व ¨हदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक ¨सहल के अस्थि कलश यात्रा को बरला चौराहे पर रोककर विहिप कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। राजकुमार त्यागी, राजकुमार गर्ग, विकास शर्मा, अमित उर्फ बाली, दिनेश त्यागी, नरेंद्र त्यागी, राजेश्वर व रजनीश आदि उपस्थित रहे।