Move to Jagran APP

ऊंच-नीच का भेदभाव मिटाओ, नानक की राह अपनाओ

मुजफ्फरनगर : श्री गुरुनानक देव जी का अवतार पर्व बड़ी श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गुरु ¨सह

By Edited By: Published: Thu, 26 Nov 2015 12:15 AM (IST)Updated: Thu, 26 Nov 2015 12:15 AM (IST)
ऊंच-नीच का भेदभाव मिटाओ, नानक की राह अपनाओ

मुजफ्फरनगर : श्री गुरुनानक देव जी का अवतार पर्व बड़ी श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गुरु ¨सह सभा की ओर से रोडवेज स्थित गुरुद्वारे में अवतार पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। गुरु गो¨वद ¨सह जूनियर पब्लिक हाईस्कूल के बच्चों ने धार्मिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर संगतों का मन मोह लिया। अरदास के बाद भारी संख्या में आई संगोतों को लंगर छकाया गया।

loksabha election banner

गुरुनानक देव जी के अवतार पर्व पर कथावचक ज्ञानी जोगा ¨सह ने अपने वचनों में गुरुनानक देव जी के विषय में संगतों को बताते हुए कहा कि नानक देव ने दुनिया का भ्रमण कर ऊंच-नीच का भेदभाव मिटाया। गुरुनानक देव जी द्वारा बताए सच्चे मार्ग पर चलें। ज्ञानी हरजीत ¨सह ने गुरुनानक देव के उपदेशों पर प्रकाश डाला। पंजाब से आए विश्व विख्यात भाई प्रेम ¨सह ने अपने जत्थे के साथ दो दिवसीय कार्यक्रम में अपने मनोहारी कीर्तन से संगतों को भाव विभोर कर दिया। अवतार पर्व पर प्रभात फेरियों का समापन किया गया। इस मौके पर उत्तम चंद शर्मा, अशोक कंसल, कपिल देव अग्रवाल, कुश पुरी, प्रवीण खेड़ा, मनोज बाठला, गुरनाम ¨सह, त्रिलोचन ¨सह मान, वजीर ¨सह ग्रोवर, अमरजीत ¨सह, सुख¨मदर ¨सह, गुरनाम ¨सह, इंद्रजीत ¨सह छाबड़ा आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.