Move to Jagran APP

'कन्या भ्रूण हत्या सामाजिक अपराध'

मोरना : शुक्रताल स्थित तपोवन आश्रम में राष्ट्र कल्याण हेतु महायज्ञ के समापन पर स्वामी भजनानंद महाराज

By Edited By: Published: Thu, 26 Nov 2015 12:15 AM (IST)Updated: Thu, 26 Nov 2015 12:15 AM (IST)
'कन्या भ्रूण हत्या सामाजिक अपराध'

मोरना : शुक्रताल स्थित तपोवन आश्रम में राष्ट्र कल्याण हेतु महायज्ञ के समापन पर स्वामी भजनानंद महाराज ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या सामाजिक अपराध है। इसके खिलाफ हमे जन जागरण अभियान चलाना चाहिए। लड़कियों की संख्या तेजी से घटती रही है। आचार्य सुरेंद्र ¨सह ने सैकड़ों लोगों को कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ जन जागरण करने का संकल्प भी दिलाया। इससे पूर्व राष्ट्र कल्याण को आयोजित तीन दिवसीय हवन यज्ञ में सैकड़ों महिला, पुरुषों ने मंत्रोचारण के बीच आहूति प्रदान की। कार्यक्रम में अर¨वद कुमार, श्रीकृष्ण आर्य, चरण ¨सह, सुजात, रीता, सरोज, श्रुति, यजमान तेजवीर, अंजू, सरिता, प्रिया, कल्पना आदि मौजूद रहे। उधर, महर्षि दयानंद धाम में आयोजित कार्यक्रम में सार्वदेशिक आर्य युवक परिषद के प्रधान स्वामी आर्यवेश जी महाराज ने कहा कि हमे अपने बच्चों को संस्कारवान बनाने के लिए सुसंस्कारित शिक्षा दिलानी चाहिए। लोगों को ब्रह्मचारी रामफल आर्य, स्वामी महानन्द महाराज, स्वामी सत्यमुनि, स्वामी आर्य मुनि महाराज ने आदि ने भी संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.