बाबा टिकैत के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया
मुजफ्फरनगर : 80 वें जन्म दिवस पर किसानों के मसीहा बाबा टिकैत को श्रद्धा से याद किया गया। उनके दिखाए
मुजफ्फरनगर : 80 वें जन्म दिवस पर किसानों के मसीहा बाबा टिकैत को श्रद्धा से याद किया गया। उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। बाबा टिकैत के पैतृक गांव सिसौली में उनका 80वां जन्म दिवस सादगी के साथ मनाया गया। सिसौली में स्थित किसान भवन में उनकी प्रतिमा के समक्ष यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ में यजमान चौधरी साहब के बेटे चौधरी नरेश टिकैत रहे। पुरूषोत्तम आर्य व विरेंद्र राठी ने यज्ञ संपन्न कराया। हवन के बाद बाबा टिकैत की प्रतिमा पर सभी ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर भाकियू के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दरयाव ¨सह, मा. बलजोर ¨सह, मनोज रोहित बालियान, राजपाल ¨सह, सुरेंद्र आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
उधर नगर के रामपुरी में भाकियू (भानु) के जिला प्रभारी राजवीर गौतम के आवास पर चौ. महेन्द्र ¨सह टिकैत का 80वां जन्मदिवस मनाया गया। सुबह हवन पूजन हुआ। विचार गोष्ठी में जिलाध्यक्ष चौ. संजीव तोमर ने बाबा टिकैत को किसानों का मसीहा बताया। कहा कि बाबा टिकैत आजीवन अराजनीतिक रहे। राजवीर गौतम ने कहा कि किसान आजीवन बाबा टिकैत को भुला नहीं पाएगा। किसानों के हक की लड़ाई के लिए उनके कदम कभी पीछे नहीं हटे। चांद बालियान, प्रह्लाद ¨सह, महेश कुमार, राजीव तोमर, विनय भारद्वाज, कुलदीप गिरी, लोकेश, बबलू, आशू, सुरेन्द्र, विनीत आदि उपस्थित रहे। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने चौ. महेन्द्र ¨सह टिकैत का जन्मदिवस मनाया। विचार गोष्ठी में अशोक बालियान ने बाबा टिकैत के जीवन व आंदोलनों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि चौधरी टिकैत की तरह जमीन से जुड़कर ही उसकी मुसीबतों को समझा जा सकता है। धर्मवीर बालियान, पवन राठी, रजनीश बंटी, चांदवीर, विनीत बालियान, भूपेन्द्र राठी, निखिल बालियान आदि उपस्थित रहे।