'भागवत मन को पवित्र करती है'
मोरना: शुकदेव आश्रम के डोगरें भागवत भवन में श्रीमदभागवत रसपान महोत्सव के दूसरे दिन वृंदावन के कथा व्
मोरना: शुकदेव आश्रम के डोगरें भागवत भवन में श्रीमदभागवत रसपान महोत्सव के दूसरे दिन वृंदावन के कथा व्यास आचार्य प्रदीप गौड़ ने कहा कि भागवत मन को पवित्र करती है इसे सुनने से मनुष्य के जीवन में परिवर्तन हो जाता है। मध्य प्रदेश की कंचन, कमला, धापू बाई, विजय सोमानी, सत्य नारायण बांगड, हेमंत काबरा, राजेंद्र, राकेश, राजेश आदि मौजूद रहे। विठ्ठल मंदिर में चल रही श्रीमदभागवत में आचार्य ग्रीस चंद उप्रेती ने अमृत ज्ञान की वर्षा करते हुए कहा कि भागवत ज्ञान की गंगा है इसमें मनुष्य को अवश्य स्नान करना चाहिए। भागवत मोक्ष दायिनी है। भागवत सुनने से मनुष्य के आचारों-विचारों में शुद्धता आती है। भागवत ज्ञान का सागर है। इससे पूर्व मारकंड चतुर्वेदी, राम प्यारे पांडेय, मनिक राज, शांती, श्रीकांत, सीता, शैल कुमारी, हीरा लाल, बलिराम आदि श्रद्धालुओं ने व्यास पीठ की आरती की। कथा में मध्य प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली आदि प्रांतों के हजारों महिला पुरुष श्रद्धालु भाग ले रहे हैं।