आंधी में गिरा मोबाइल की टावर, अफरातफरी
खतौली (मुजफ्फरनगर) : शुक्रवार की रात चली आंधी में नई आबादी रोड पर एक प्राइवेट आफिस की छत पर लगा एयर
खतौली (मुजफ्फरनगर) : शुक्रवार की रात चली आंधी में नई आबादी रोड पर एक प्राइवेट आफिस की छत पर लगा एयरटेल कंपनी का टावर गिर गया। टावर गिरने से सिनेमा हाल की दीवार गिर गई। मलबे की चपेट में आने से कई राहगीर बाल-बाल बचे और वहां अफरातफरी मच गई। टावर गिरकर सिनेमा हाल की दीवार व बिजली की 11 हजार लाइन पर टिका रहा। पुलिस व पावर कारपोरेशन के कर्मियों ने मुआयना कर लोगों से जानकारी ली।
शुक्रवार की रात करीब आठ बजे यहां आंधी चली। इस दौरान बसंत सिनेमा के सामने एक आफिस की छत पर एयरटेल कंपनी का टावर लगा है। टावर टूटकर सिनेमा हाल दीवार पर गिरा, जिससे सिनेमा हाल की छत की बाउंड्री टूटकर गिर गई। इस दौरान वहां से पैदल व बाइक से निकल रहे राहगीर मलवे की चपेट में आने से बाल बाल बचे। हादसे से लोगों में अफरातफरी मच गई। टावर सिनेमा हाल की दीवार व बिजली की 11 हजार की लाइन पर टिक गया। सूचना पाकर पुलिस व पावर कारपोरेशन कर्मी मौके पर पहुंचे और मुआयना कर टावर के गिरने के संबंध में लोगों से जानकारी ली। लोगों का कहना है कि आंधी चलने से टावर गिरा। हादसा होने की आशंका के चलते लोगों ने रात में टूटे टावर को हटवाने की मांग की। उधर टावर के बिजली की लाइन पर होने से पावर कारपोरेशन ने बिजली की सप्लाई को बंद कर दिया।