प्रचंड गर्मी व गर्म हवाओं की चपेट में जिला
मुजफ्फरनगर : गर्मी का सितम घट नहीं रहा है। पूरा जनपद प्रचंड गर्मी व गर्म हवाओं की चपेट में है। पारा
मुजफ्फरनगर : गर्मी का सितम घट नहीं रहा है। पूरा जनपद प्रचंड गर्मी व गर्म हवाओं की चपेट में है। पारा 42 डिग्री के इर्द गिर्द घूम रहा है। गर्मी के मारे लोग बेहाल हैं।
जेठ की दुपहरी तपने से गर्मी का सितम बढ़ता जा रहा है। पिछले चार दिन से पारा 42 डिग्री सेल्सियस के इर्द गिर्द घूम रहा है। गर्म हवाएं चल रही हैं। दुपहरी होते ही लोग घरों में दुबक जाते हैं। लू के थपेड़ों व गर्मी की झुलस से बचने के लिए लोग सड़कों पर जाने के लिए पूरी बाजू के कपड़ने पहनकर या शरीर को कप़ड़े से ढककर चलते हैं। दो दिनों से तो भीड़भाड़ वाली सड़कों पर भी सन्नाटा पसरने लगा है। बढ़ती गर्मी से कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। जैसे-जैसे पारा बढ़ रहा है, बिजली व पानी का संकट भी गहराता जा रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है तथा न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा।