Move to Jagran APP

नौमान ने भाजपा पर बोला हमला

पुरकाजी : समाजवादी पार्टी के स्टार प्रचारक नौमान मुर्तजा का कस्बे में फूलमालाओं से स्वागत किया गया।

By Edited By: Published: Tue, 31 Mar 2015 12:35 AM (IST)Updated: Tue, 31 Mar 2015 12:35 AM (IST)

पुरकाजी : समाजवादी पार्टी के स्टार प्रचारक नौमान मुर्तजा का कस्बे में फूलमालाओं से स्वागत किया गया। नौमान ने सपा को सभी धर्म व जाति की पार्टी बताया तथा भाजपा पर हमला बोला।

loksabha election banner

सोमवार की दोपहर कस्बे के खादर तिराहे पर समाजवादी पार्टी पुरकाजी ईकाई के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में सपा के स्टार प्रचारक नौमान मुर्तजा ने कहा कि पार्टी ने चुनाव पूर्व जो वादे किये थे, एक-एक कर उन्हें पूरा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व व सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के निर्देशन में उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। दावा किया सपा सरकार ने कानून व्यवस्था बनाने के साथ ही प्रदेश से गुंडागर्दी को पूर्ण रूप से समाप्त कर दिया है और पार्टी सभी धर्म के लोगों को साथ लेकर चल रही है। नौमान ने कहा कि सपा किसी जाति या धर्म विशेष के लोगों की पार्टी नहीं, बल्कि यहां सर्वधर्म के लोगों को सम्मान बराबर है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा से भी जनता का मोह समाप्त हो गया है, जिसका असर प्रदेश के उपचुनाव में देखने को मिला है। उत्तर प्रदेश की जनता ने भाजपा को सिरे ने नकार दिया है। और दिल्ली की जनता ने भी भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाया है। कार्यक्रम का संचालन प्रवेज आलम ने किया। इस मौके पर हाजी राहत, वकील अहमद, आकिल मुर्तजा, शोएब अंसारी, अंसार आढती, भारत भूषण खुल्लर, शकील खान, अतीक खान,मौ इरशाद, इस्तेकार, सलीम सलमानी, लडडू, अतीक खान, आरिफ गोधना, मुसर्रफ, दानिश आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.