अंग्रेजी के साथ नैतिक व संस्कृति का ज्ञान जरूरी:ओमानंद
छपार: रुड़की रोड स्थित विबग्योर स्कूल के प्रथम वार्षिकोत्सव पर मुख्य अतिथि व भागवत पीठ शुकदेव आश्रम श
By Edited By: Published: Tue, 31 Mar 2015 12:35 AM (IST)Updated: Tue, 31 Mar 2015 12:35 AM (IST)
छपार: रुड़की रोड स्थित विबग्योर स्कूल के प्रथम वार्षिकोत्सव पर मुख्य अतिथि व भागवत पीठ शुकदेव आश्रम शुक्रताल के पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज ने कहा कि अंग्रेजी पढ़ाई के साथ-साथ नैतिक शिक्षा व भारतीय संस्कृति का ज्ञान भी जरूरी है।
इससे पूर्व वार्षिकोत्सव का शुभारम्भ प्रात: 11 बजे गुरुकुल कुटेसरा के संस्थापक सत्यप्रकाश त्यागी ने किया। चेयरमैन विवेक त्यागी ने अतिथियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में करीब 700 अभिभावकों व बच्चों ने हिस्सा लिया। राखी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार, प्रधानाचार्य बड़कली इंटर कालेज अविनाश त्यागी, गोकरण दत्त शर्मा, वीबी सिंह आदि शामिल रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें