जनसमस्याओं को लेकर भाजपा का धरना प्रदर्शन
खतौली (मुजफ्फरनगर) : भाजपा ने जनसमस्याओं को लेकर गुरुवार को एडीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। उन
खतौली (मुजफ्फरनगर) : भाजपा ने जनसमस्याओं को लेकर गुरुवार को एडीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रदेश सरकार पर ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का सही आंकलन न करने का आरोप लगाया। प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर भी रोष जताया।
भाजपा नगर मंडल इकाई के आह्वान पर आयोजित धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। धरनास्थल पर हुई सभा में मुकेश चंदेल ने कहा कि प्रदेश में वर्षा व ओलावृष्टि से गेहूं, चना, सरसो आदि फसलों को भारी नुकसान हुआ है, पर प्रदेश सरकार द्वारा नुकसान का सही आंकलन न कराने से किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। प्रदेश में दिनदहाड़े हत्याएं व मां बेटियों पर अत्याचार हो रहे हैं। पुलिस भर्ती घोटाले से प्रदेश सरकार की छवि धूमिल हो रही है। भाजपाइयों ने एसडीएम डा. वैभव शर्मा को ज्ञापन देकर किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की। धरना प्रदर्शन में मदन छाबड़ा, राजा वाल्मीकि, सुरेश आर्य, डा. निर्भय शंख शर्मा, नंद किशोर, प्रमोद शर्मा आदि शामिल रहे।